Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। सुबह से ही राजधानी रांची में मौसम सुहावना बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 16 मार्च के लिए 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद में एन’काउंटर, रांची-धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
बीते कल भी दोपहर के बाद रांची समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदला, आसमान में घने बादल छा गये और कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई। रांची में अधिकतम तापमान 35.5°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत 17 जिलों में 50–60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर मेघ गर्जन, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। 17 मार्च को भी खराब मौसम बना रहेगा, जबकि 18 मार्च को कुछ जिलों में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च को फिर से मौसम सक्रिय हो सकता है। अगले पांच दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 31 से 36°C और न्यूनतम 15 से 23°C के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न होने, खुले मैदान से दूर रहने और किसानों को फसल व पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव-गृह सचिव हटे, इन्हें मिली जिम्मेदारी…






