spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव-गृह सचिव हटे, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद चुनाव आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। बीती रात जारी आदेश में मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को पद से हटा दिया गया। आयोग ने 1993 बैच के IAS अधिकारी दुश्यंत नारियावाला को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्हें सोमवार दोपहर 3 बजे तक पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले वे उत्तर बंगाल विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव बनाया गया है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाये रखने में गृह विभाग की भूमिका अहम मानी जाती है, इसलिए यह पद बेहद महत्वपूर्ण होता है। सूत्रों के मुताबिक राज्य के DGP और कोलकाता पुलिस कमिश्नर पर भी गाज गिर सकती है। चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है और इस दौरान चुनाव आयोग को प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले और बदलाव का विशेष अधिकार मिल जाता है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में इस बार दो चरणों में मतदान होगा। 23 अप्रैल को पहला चरण, 29 अप्रैल को दूसरा चरण और 4 मई को मतगणना होगी। पहले चरण की अधिसूचना 30 मार्च, जबकि दूसरे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी।

Image

इसे भी पढ़ें : ICU में आ’ग का तांडव, कई मरीजों की मौ’त, कई झु’लसे… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...