Ranchi/Dhanbad : धनबाद के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त टीम की कुख्यात प्रिंस खान गैंग से मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में गिरोह के तीन गुर्गे घायल हालत में पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य बैरागढ़ इलाके में छिपे हैं और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान जैसे ही पुलिस संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंची, छिपे अपराधियों ने पुलिस पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रहीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुठभेड़ में विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी, जबकि अफजल उर्फ अमन भागने के दौरान गिर पड़ा और उसका पैर टूट गया। तीनों को पुलिस ने तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर गिरोह के बाकी नेटवर्क और सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद बैरागढ़ और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़#dhanbad #ranchi #princekhan #police #encounter pic.twitter.com/3mQTQJN2Jg
— KohramLive (@KohramLive) March 16, 2026
इसे भी पढ़ें : CPM ने जारी की 81 उम्मीदवारों की पहली सूची, CM विजयन फिर मैदान में…












