कोहराम लाइव डेस्क: कोई भी यूजर Paytm Lending के माध्यम से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है। नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFCs) और पार्टनर बैंक्स सिर्फ 2 मिनट में लोन की प्रक्रिया पूरी कर देंगे। इस नई सर्विस को लेकर पेटीएम का कहना है कि मार्च 2021 तक उसका लक्ष्य 10 लाख यूजर्स जोड़ना है।
इसे भी पढ़ें :8वीं की छात्रा से कहा, करूंगा शादी, करता रहा मनमानी, और फिर…
प्रोफेशनल के लिए मददगार
पेटीएम Lending की सुविधा आप 24×7, वीकेंड और पब्लिक छुट्टी पर भी लोन ले सकते हैं। पेटीएम ने इस सर्विस को सैलरी खाते वालों के लिए, छोटे बिजनेस मालिकों के लिए और प्रोफेशनल के लिए लांच किया है। Paytm की ये सर्विस उन यूजर्स के लिए काफी कारगर है, जो छोटे शहरों से आते हैं और बड़े बैंकों से लोन नहीं ले पाते।
इसे भी पढ़ें :गुनहगार के पीछे की ताकत को कुचल देंगे : डीजीपी राव
सुविधाजनक ईएमआई
Paytm से आप पर्सनल लोन सिर्फ 2 मिनट के भीतर ले सकते हैं। इसे आप 18 से 36 महीनों के भीतर सुविधाजनक EMI में भर सकते हैं। Paytm के CEO भावेश गुप्ता ने कहा कि यह सुविधा हमने उन लोगों के लिए लांच की है, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, लेकिन शीघ्र पैसे न मिल पाने के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। ये सुविधा अपना काम कर रहे, नया लोन लेने वाले और युवा प्रोफेशनल्स के लिए फायदेमंद है, जो तुरंत ही शॉर्ट टर्म लोन चाहते हैं। ये उनकी तत्काल जरूरतों को पूरा करेगा।
इसे भी पढ़ें :महंगी पड़ी छेड़खानी, पहले तो हुई कुटाई और फिर…
400 सेलेक्टेड ग्राहकों को लोन
जो ग्राहक लोन लेना चाहते हैं, वे पेटीएम एप में जाकर फाइनेंशियल सर्विस सेक्शन में जा सकते हैं। फिर पर्सनल लोन टैब पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि बीटा फेज़ के दौरान कंपनी ने 400 सेलेक्टेड ग्राहकों को लोन दिया है।






