Kohramlive : अगर आप भी बैंक में नौकरी पाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। IBPS ने भाग लेने वाले बैंकों में क्लर्कों की भर्ती (IBPS Clerk Recruitment 2023) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया (सीआरपी क्लर्क-XIII 2023) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे अब IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले IBPS Clerk Bharti 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई थी।
इस अभियान के माध्यम से IBPS का लक्ष्य भाग लेने वाले बैंकों में 4,045 क्लर्क रिक्तियों के लिए भर्ती करना है। IBPS Clerk 2023 के लिए प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त या सितंबर में होगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर में होनी है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम संस्थान द्वारा बाद में जारी किया जाएगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए IBPS Clerk 2023 आवेदन शुल्क ₹850 है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 है।
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
IBPS Clerk Recruitment 2023 अप्लाई लिंक
IBPS Clerk Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा
इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें
इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें : खूंटी में अपराधियों ने भू’न डाला किसान को… जानें
इसे भी पढ़ें : ट्रेन की चपेट में आया किशोर, जांच में जुटी GRP…














