Kohramlive : बीती देर रात, जब अंधेरे ने साजिशों का हाथ थामा, भारतीय सेना ने उजाले की तरह वार किया। देश की सरहद के उस पार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंक के अड्डों पर बिजली-सी गिरी। “सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता” – तीन शब्दों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्रवाई का सार बांध दिया। दिल की ज़ुबान में रक्षा मंत्री ने कहा, “हमने वो नहीं किया जो दुश्मन करता है, हमने सिर्फ उनको मारा जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा। सेना ने न सिर्फ दुश्मन के मंसूबे ध्वस्त किये, बल्कि ये भी सुनिश्चित किया कि किसी नागरिक को खरोंच तक न आये।” ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मा से निकली हुंकार थी। राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने ‘राइट टू रिस्पॉन्स’ का इस्तेमाल किया, आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप खाक में मिल गये।” शौर्य की ये कहानी सिर्फ बारूद की नहीं थी, ये मानवता की भी मिसाल थी। अंत में, वो स्वर, जो हर भारतवासी के दिल से निकला, सेना को सलाम, प्रधानमंत्री को साधुवाद, और भारत माता को वंदन।
इसे भी पढ़ें : Breaking : गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई बैठक, ये होंगे शामिल
इसे भी पढ़ें : बड़ी कार्रवाई, 18 नक्सली ढेर…
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : रक्षा मंत्री ने ‘X’ पर किया पोस्ट
इसे भी पढ़ें : भारत के एयर स्ट्राइक के बाद ट्रंप का पहला बयान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में मॉक ड्रिल, 3 बजे से इन रास्तों पर नो एंट्री
इसे भी पढ़ें : पूर्व आर्मी चीफ का बड़ा बयान, ‘पिक्चर अभी बाकी है’
इसे भी पढ़ें : पहलगाम का बदला, दहला पाकिस्तान, एक नजर में… देखें वीडियो







