Kohramlive : उत्तर प्रदेश (UP) के झांसी जिले से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। यहां सेल टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव शाक्य के इकलौते बेटे कौस्तुभ ने रॉयल सिटी की आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले कौस्तुभ जमीन पर ‘सॉरी’ भी लिखा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। इस मामले में जानकारी देते हुए सीपरी बाजार इंस्पेक्टर जेपी पाल कहा कि सुसाइड की वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है। इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोबाइल पर किसी से बात करते-करते लगा दी छलांग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजीव शाक्य रॉयल सिटी के फ्लैट नंबर 409 में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को उनके इकलौते बेटे कौस्तुभ (18) ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। वे किसी काम से नोएडा गए थे। कौस्तुभ अपनी दो छोटी बहनों के साथ घर में अकेला था। देर रात वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसके पहले वह पांचवीं मंजिल पर जाकर काफी देर तक किसी से बात करता रहा, जहां उसने रेलिंग के पास जमीन पर पड़ी धूल पर ‘सॉरी’ लिखा है। इसके बाद वह बात करते-करते आठवीं मंजिल तक पहुंच गया। वहां उसने रेलिंग के पास मोबाइल रखा और वहां से नीचे कूद गया। इसके बाद गिरने की आवाज आने पर सुरक्षा गार्डों ने उसे नीचे पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया।
इसे भी पढ़ें :सड़क पर मिले बैग ने पहुंचाया हवालात… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :आजाद मार्केट में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी
इसे भी पढ़ें :भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान… जानें कब
इसे भी पढ़ें :दुमका के बहुचर्चित अंकिता मर्डर केस की चार्जशीट तैयार…
इसे भी पढ़ें :बीवी का पता नहीं बताया तो चला दी गोली… देखें
इसे भी पढ़ें :ब्रांडेड Earphone सिर्फ 11 रुपये में, देखें कहां और कब










