spot_img
spot_img

जिसके साथ खाती थी जीने मरने की कसमें, उसे ही उतार दिया मौत के घाट, ऐसे धराई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : मुकेश और काजल दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाते थे। फिर अचानक से एक दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रेमिका इतना नाराज हुई कि उसने मुकेश के हत्‍या की साजिश रच डाली। इस हत्‍याकांड में काजल का साथ दिया उसके दो साथी रवींद्र कुमार और रंजन कुमार ने।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

काजल ने रवींद्र और रंजन के साथ मुकेश के हत्‍या की प्‍लानिंग की। योजना के तहत मुकेश को बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना के सलैया गांव से मिलने के लिए काजल ने चतरा के जयपुर गांव के करमडीह टांड बुलाया। यहां रवींद्र और रंजन के साथ मिलकर चाकू से पहले मुकेश का गला काटा और फिर पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को वहीं जंगल में छोड़कर तीनों जयपुर गांव चले गए।

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

आरोपी रविंद्र कुमार का ससुराल जयपुर में ही है। खून से सने तीनों आरोपी रवींद्र के साथ उसके ससुराल चले गए। खून से सने कपड़े देखकर ससुराल वालों ने जब कारण पूछा तो तीनों घबरा गए और इधर-उधर की बात करने लगे। मगर जब लोगों ने कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों टूट गए और एक युवक की हत्‍या की बात स्‍वीकार की। ससुराल वालों ने क्षेत्र के चौकीदार बीरेंद्र पासवान को इसकी जानकारी दे दी।

चौकीदार ने एसडीपीओ को बताया कि जयपुर गांव निवासी सूर्यदेव दास नामक ग्रामीण ने सूचना दी थी कि उसका दामाद एक महिला व एक अन्य साथी के साथ उसके घर आया हुआ है। साथ ही तीनों एक युवक की हत्या चाकू से गोदकर करने की बात कह रहे हैं। सूचना पर गजवा पुलिस पिकेट और प्रतापपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेकर जब तीनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो मुकेश साव नामक युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग में करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने हत्‍या में प्रयुक्‍त चाकू को बरामद कर लिया है। डीएसपी ने बताया कि घटना के उद्भेदन में पुलिस को ग्रामीणों का सकारात्मक सहयोग मिला है। जिसकी बदौलत पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर लिया।

इसे भी पढ़ें : एक दारोगा ने ऐसा सताया कि तीन बहनें हो गईं….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले, रांची की सड़कें होंगी चौड़ी…

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार...

CM हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं ने की मुलाकात…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से आज कांग्रेस के...

‘भगवान’ को लेकर पहुंच गये DC-SP के दरबार जानें… क्यों

Hazaribagh : हजारीबाग की सड़कों पर सोमवार को एक...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...