spot_img

Flipkart पर एक लाख रुपये का जुर्माना, सरकार ने दिए ये आदेश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : आप में से कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे। कई बार हमें खराब प्रोडक्ट मिल जाता है। कई बार तो ई-कॉमर्स साइट प्रोडक्ट को रिप्लेस कर देती हैं लेकिन कई बार ग्राहकों को बहुत परेशानी करती हैं। अब सरकार ने इसी तरह के मामले को लेकर Flipkart पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना एक प्रेशर कुकर के लिए केंद्रीय उपभोक्ता आयोग की ओर से Flipkart पर लगाया गया है। फ्लिपकार्ट पर आरोप है कि कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति दी थी। यही वजह है कि जुर्माना लगाया गया है।

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर घटिया प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति दी। यह उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन है। इसलिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

पैसा लौटाने के आदेश

फ्लिपकार्ट को अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने को कहा है। इसके अलावा खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कंपनी को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।

 Amazon पर भी लगा था जुर्माना

बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इस महीने की शुरुआत में भी गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने वाले प्रेशर कुकर बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन पर भी जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना 1 लाख रुपये का था। अमेजन को अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचे गए 2,265 प्रेशर कुकर के उपभोक्ताओं को सूचित करने, उत्पादों को वापस बुलाने और खरीदारों को रिफंड देने के आदेश दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…

इसे भी पढ़ें : ब्रांडेड जूते, कपड़े के शौक ने बनाया बड़का फ्रॉड, देखिये क्या हुआ सुधाकर और पवन के साथ

इसे भी पढ़ें : पुलिस कस्टडी में कोर्ट गेट के सामने मच गया तहलका… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गैंगस्टर अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाली को दबोचने वाले अमिताभ चौधरी नहीं रहे… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...