पीलीभीत : नेपाल घूमने गए तीन भारतियों का नेपाल पुलिस से विवाद होने पर नेपाल पुलिस ने उन पर गोली चला दी। जिसमे एक भारतीय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक अभी लापता है। ये घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में घटी। घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पीलीभीत स्थित नेपाल सीमा टिल्ला नंबर 4 गांव निवासी गोविंदा के रूप में हुई है। गोविंदा अपने दोस्त गुरमेज और पप्पू के साथ नेपाल गया था। वहां नेपाली पुलिस से आमना सामना हो गया। शाम को सूचना मिली कि गोविंदा को नेपाली पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इस खबर के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक मृतक के दोनों साथियों में से एक नेपाल में है, जबकि दूसरा भारत आ गया है, लेकिन अभी दोनों लापता हैं। फिल्हाल बॉर्डर पर कोई भी समस्या नहीं है, फिर भी फोर्स पूरी तरीके से अलर्ट है और हम नेपाली पुलिस और प्रशासन के संपर्क में हैं।
इसे भी पढ़ें : पटरी पर खुद को सिक्कड़ से बांधकर ट्रेन आने का करने लगा इंतजार, और फिर…
इसे भी पढ़ें : प्रेमी के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, घर में ताला बंद कर परिजन फरार, फिर हुआ ये…










