spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक अपराधी गिरफ्तार, लोडेड देसी कट्टा, जिंदा गोली और PLFI पर्चा बरामद  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पिठोरिया चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने हथियार और गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से पीएलएफआई का पर्चा भी बरामद हुआ है। वह किसी व्‍यवसायी को धमकाने और संगठन के नाम पर इलाके में दहशत फैलाने के लिए आया था, मगर इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही के फेर में पति-पत्नी की हत्या

एसएसपी को गुप्‍त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के लिए रांची आने वाले हैं। एसएसपी के निर्देश पर एसआई विनय कुमार यादव एवं अखिलेश कुमार ठाकुर के साथ सशस्त्र बल के जवानों ने पिठोरिया चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान पिठोरिया से कांके जाने वाले ऑटो से उतरकर एक यात्री भागने लगा। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने खदेड़कर पकड़ा।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, 2 जिंदा गोली, पीएलएफआई का लेटर हेड 8 पीस और एक मोबाइल बरामद किया। उक्‍त मोबाइल का नंबर 9608786894 है। पूछताछ में उसने अपना नाम योगेश कुमार यादव उर्फ सुभाष गोप, पिता बासुदेव यादव हजारीबाग के पदमा के केवला का रहने वाला बताया।

आगे पूछताछ में उसने बताया कि पिछले वह 2 वर्ष से पीएलएफआई के एरिया कमांडर के रूप में कार्य कर रहा है। वर्तमान में उसे पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप एवं अवधेश उर्फ चूहा द्वारा क्षेत्र के बड़े-बड़े ठेकेदारों का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश मिला है। उसने इसमें से कई ठेकेदारों का नंबर उपलब्‍ध भी कराया है। उसने बताया कि अवधेश उर्फ चूहा से उसे पिठोरिया से कांके के बीच एक व्‍यवसायी को डराने के लिए उसके घर पर गोली चलाने और पर्चा फेंकने का आदेश मिला था। उसी को लेकर वह उक्‍त व्‍यवसायी की रेकी कर रहा था। मगर उससे पहले ही वह पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...