UP : यूपी के खतौली क्षेत्र के एक गांव में शादी का घर अचानक ऐसी उलझन में फंस गया कि खुशी का माहौल देखते ही देखते हंगामे में बदल गया। एक ही दुल्हन के लिये दो-दो बारात गांव पहुंच गईं, लेकिन अंत में दोनों को खाली हाथ लौटना पड़ा और शादी अधूरी रह गई। दुल्हन के पिता के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उनकी बेटी की शादी बाबरी निवासी प्रदीप उर्फ अनिल से तय हुई थी। लेकिन शादी से एक दिन पहले दूल्हे के भाई की मौत हो गई। दूल्हे पक्ष ने कहा कि वे बाद में बतायेंगे कि बारात आयेगी या तारीख आगे बढ़ेगी, लेकिन दुल्हन पक्ष को कोई अंतिम सूचना नहीं मिली। उधर घर में शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। परिवार की चिंता और तैयारियों को देखते हुये दुल्हन के बाबा मनोहर ने नया फैसला लिया। उन्होंने मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के गांव डिग्गी निवासी आकाश से तुरंत रिश्ता तय कर दिया। शर्त रखी गई कि मंगलवार को ही बारात आयेगी।मंगलवार को गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब, एक बारात शामली से दूसरी बारात मेरठ से आ गई। दोनों दूल्हे अपने-अपने बरातियों के साथ पहुंच गये। एक दुल्हन और दो दूल्हों के पहुंचते ही गांव में हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच किसी ने दुल्हन को नाबालिग बताते हुये Childline India को सूचना दे दी। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी सचिन कुमार, सुपरवाइजर भुवनेश्वरटीम के साथ गांव पहुंचे। परिजन लड़की का आयु प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके, जिसके बाद टीम दुल्हन को अपने साथ ले गई। फिलहाल लड़की को जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मेडिकल परीक्षण से उम्र तय होगी। इसके बाद मामला बाल कल्याण समिति के सामने रखा जायेगा। उम्र तय होने के बाद ही शादी को लेकर कोई फैसला हो सकेगा। इधर, जैसे ही उम्र को लेकर विवाद बढ़ा, दोनों दूल्हे अपनी-अपनी बारात लेकर वापस लौट गये। इस पूरे घटनाक्रम का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि दुल्हन का पूरा परिवार दिव्यांग है। माता-पिता और भाई-बहन सभी दिव्यांग हैं। ऐसे में शादी की पूरी तैयारी गांव के लोग मिलकर कर रहे थे।
इसे भी पढ़े : दिनदहाड़े बैंक पर धावा, लाखों बटोर ले गये…
इसे भी पढ़े : झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों को मिले नये कुलपति…
इसे भी पढ़े : अजय राय बोले, पसीना हमारा, कटौती किस हक से…
इसे भी पढ़े : चौपारण से चतरा तक होगी सड़क मरम्मत, 35.25 करोड़ मंजूर…
इसे भी पढ़े : सगाई की तैयारी थी, उठी बेटे की अर्थी…












