spot_img

चौपारण से चतरा तक होगी सड़क मरम्मत, 35.25 करोड़ मंजूर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : बरसों से गड्ढों और धूल से जूझ रही चौपारण-चतरा सड़क अब नई शक्ल में नजर आयेगी। आम लोगों की परेशानी को देखते हुये सरकार ने इस महत्वपूर्ण सड़क के जीर्णोद्धार के लिये 35 करोड़ 25 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। करीब 50 किलोमीटर लंबी इस सड़क की मरम्मत का रास्ता साफ होने से इलाके के लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क की बदहाली का मुद्दा विधायक मनोज कुमार यादव ने पिछले विधानसभा सत्र में प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने उज्जवल दास और जर्नादन पासवान के साथ मिलकर सरकार को अवगत कराया था कि यह सड़क आवागमन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन मरम्मत के अभाव में इसकी हालत जर्जर हो चुकी है। विधायक ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिये 35.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जायेगा। लक्ष्य है कि जल्द से जल्द लोगों को गड्ढामुक्त और सुरक्षित सड़क उपलब्ध कराई जाये।

इधर, सड़क मरम्मत स्वीकृति की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने खुशी जताई और विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। आभार जताने वालों में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, आशीष सिंह, भाजपा चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव भोक्ता, महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, झापा मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, दादपुर मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, विकास यादव, कैलाश पांडेय, राकेश पांडेय और सुरेन्द्र पांडेय सहित कई लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : सरकार का सख्त कदम, देशभर में लागू हुआ अनिवार्य वस्तु अधिनियम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...