spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े बैंक पर धावा, लाखों बटोर ले गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

East Singhbhum : बहरागोड़ा के कैनरा बैंक में मंगलवार को दिन-दहाड़े हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोल लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। कैनरा बैंक की साकरा शाखा में करीब 15 लाख रुपये की लूट कर अपराधी आराम से फरार हो गये। लुटेरों ने बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बनाकर उनके मोबाइल फोन छीन लिये और बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 5 से 6 लुटेरे दोपहर लगभग 1.40 बजे बैंक में दाखिल हुये। उनके हाथों में देसी पिस्तौल और कटारी जैसे हथियार थे। बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया गया। सभी के मोबाइल फोन छीन लिये गये। लुटेरों ने कैश काउंटर से करीब 7 लाख रुपये और बैंक के अंदर रखे अन्य कैश से करीब 8 लाख रुपये लूट लिये। लूट के दौरान सहायक शाखा प्रबंधक सौरभ वर्मा को भी निशाना बनाया गया। उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई, हाथ की अंगूठी भी लूट ली गई। लुटेरों ने उनसे सोने का लॉकर खोलने को कहा, लेकिन बैंक में लॉकर सुविधा नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को धमकाते हुये नकदी लूट ली। वारदात के बाद लुटेरों ने बैंक के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया और फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने कटर से ताला काटकर कर्मचारियों व ग्राहकों को बाहर निकाला। बंधकों में करीब 6 से 7 ग्राहक भी शामिल थे।

खबर है कि चार लुटेरे बैंक के अंदर थे, दो बाहर निगरानी कर रहे थे, सभी ने मास्क और रुमाल से चेहरा ढक रखा था। लूट के बाद वे साकरा चौक और चित्रेश्वर रोड के रास्ते मोटरसाइकिल से भाग निकले। लुटेरे कर्मचारियों से हिंदी में बात कर रहे थे, जबकि आपस में बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे। फरार होने से पहले अपराधियों ने कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन साकरा चौक के पास खेतों में फेंक दिये और फिर पश्चिम बंगाल की दिशा में निकल गये। लूट के दौरान एक अपराधी शाखा प्रबंधक नानाजी राव को बंदूक की नोक पर उनके चैंबर में ले गया और CCTV हार्ड डिस्क के बारे में पूछने लगा। प्रबंधक ने चतुराई दिखाते हुये इंटरनेट बॉक्स की ओर इशारा कर दिया। अपराधी इंटरनेट बॉक्स की तार काटकर उसे ले गये। लेकिन CCTV हार्ड डिस्क सुरक्षित बच गई। अब पुलिस इसी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुट गई है। ग्रामीण इलाके में स्थित इस बैंक में रोजाना 60 से 100 ग्राहक लेनदेन के लिये आते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की व्यवस्था नहीं थी, जिससे अपराधियों को करीब 10 से 15 मिनट तक वारदात को अंजाम देने का मौका मिल गया। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें : सरकार का सख्त कदम, देशभर में लागू हुआ अनिवार्य वस्तु अधिनियम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...

चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

Kohramlive : जीवन में सफलता मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ना...

El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

Kohramlive : धरती का पारा लगातार चढ़ रहा है...