Kohramlive : इस साल 6 दिसंबर को विवाह पंचमी ( Vivah panchmi ) का त्यौहार मनाया जायेगा। हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्यौहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। विवाह पंचमी के दिन वास्तु शास्त्र में बताये गये उपाय करने पर संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना प्रबल हो जाती है।
संतान सुख के प्राप्ति के लिए करें यह उपाय ( Vivah panchmi)
विवाह पंचमी के दिन विधिवत माता सीता और भगवान राम की पूजा करने के साथ श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी फायदेमंद है। इस पूजा में पति-पत्नी का शामिल होना जरूरी है, वहीं, सच्चे दिल से पूजा करने पर संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना प्रबल हो जाती है।
पति पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाएगा यह उपाय
अगर पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है तो विवाह पंचमी के दिन माता सीता को सुगंधित फूल अर्पित कर यह सुगंधित फूल अपने जीवनसाथी को भेंट करें, ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है।
(डिस्क्लेमर : यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह दावा नहीं करते कि यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है या हर परिस्थिति में सटीक साबित होगी। पाठकों से अनुरोध है कि वे इस जानकारी का उपयोग अपने विवेक से करें और किसी भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श लें। KohramLive.com किसी भी प्रकार की हानि, लाभ, या परिणाम के लिए उत्तरदायी नहीं होगी जो इस जानकारी के उपयोग से हो सकता है।)






