Kohramlive desk: करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफ विद करण की शुरुआत हुई है। ऐसे में पहले गेस्ट के तौर पर करण के शो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ही सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद का जिक्र किया।
इस दौरान एक सवाल के बारे में रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद को फैशन आइकन कहा। इसके साथ ही ऐसी बात कह दी जिसके बाद अब उर्फी जावेद ने रणवीर सिंह को जवाब दिया है। उर्फी हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान जब पैपराजी ने उर्फी से करण जौहर के चैट शो में रणवीर सिंह के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने ऐसी बात कह दि अब उनका बयान वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने कही थी ये बात
करण जौहर ने चैट शो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से सवाल किया था कि किस सेलेब ने किसी आउटफिट को बहुत जल्दी रिपीट किया है? रणवीर सिंह ने बिना वक्त गवाए उर्फी जावेद का नाम लिया। इसके बाद आलिया भट्ट ने कहा कि ‘ये उनके लिए बुरा सपना होगा। तभी रणवीर सिंह ने उर्फी का साइड लेते हुए कहा कि वो नई फैशन आइकन हैं। तभी करण ने कहा कि उनके पास हमेशा नए-नए कट्स होते हैं। ‘
अब उर्फी ने दिया जवाब
रणवीर सिंह के बयान के बाद अब उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक्टर को जवाब दिया है। उर्फी ने पैपराजी से बात करते हुए कहा- ‘बताओ बिना काउच पर गए मैं कॉफी विद करण पर आ गई। मैं तो रोज बात करती हूं उसके बारे में । तो क्या हो गया उसने मेरे बारे में बात कर ली तो। ‘ इसके अलावा उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस चैट शो का एक छोटा सा वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा- ‘मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं। लेकिन रणवीर सिंह तुम बहुत स्वीट हो। ‘
इसे भी पढ़ें : यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफ
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 18 IAS अधिकारी इधर से उधर, रांची के नये डीसी बने राहुल कुमार सिन्हा
इसे भी पढ़ें : एलन मस्क अब नहीं खरीदेंगे Twitter, कैंसल की 44 अरब डॉलर की डील












