Kohramlive Desk : टेस्ला कंपनी के सीईओ Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर के Twitter डील को अपनी तरफ से कैंसिल कर दी है। इंटरनेशनल मीडिया के अनुसार, इस डील से पीछे हटने के बाद अब Elon Musk पर Twitter मुकदमा करने की तैयारी में है। एलॉन मस्क के वकील ने ट्विटर पर लिखा है, ‘Mr. Musk ने इस मर्जर को टर्मिनेट यानी रद्द कर रहे हैं। ऐसा वो इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि ट्विटर ने उनके साथ किए गए एग्रीमेंट्स को ब्रीच किया है। ट्विटर ने एलॉन मस्क के सामने ग़लत और मिसलीडिंग रिप्रेजेंटेशन किया है और मर्जर के दौरान एलॉन मस्क ने इस पर भरोसा किया’
The Twitter Board is committed to closing the transaction on the price and terms agreed upon with Mr. Musk and plans to pursue legal action to enforce the merger agreement. We are confident we will prevail in the Delaware Court of Chancery.
— Bret Taylor (@btaylor) July 8, 2022
Twitter ने कहा, डील पूरी हो कर रहेगी…लीगल ऐक्शन भी लेंगे…
इसके बाद अब Twitter की तरफ़ से कहा गया है कि कंपनी इस मर्जर को पूरा करना चाहती है और इसे कराने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। Twitter के चेरयरमैन Bret Taylor ने भी एक ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है, ‘Twitter का बोर्ड एलॉन मस्क के साथ किए गए टर्म्स और क़ीमत पर ही इस ट्रांजैक्शन को क्लोज़ करने लिए कमिटेड हैं। ब्रेट टेलर के इस ट्वीट के रिप्लाई में ट्विटर के कुछ शेयर होल्डर्स ने लिखा है कि वो चाहते हैं कि एलॉन मस्क ट्विटर को पेनाल्टी दें और वो इस डील से निकल जाएं, क्योंकि वो एलॉन मस्क को ट्विटर के मालिक नहीं देखना चाहते।
इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो












