PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान करनेवाला मामला सामने आया है। दरअसल एक थाने में दो लड़कियों ने जबरदस्त ड्रामा किया। दोनों ने एक ही युवक को अपना पति होने का दावा किया। लड़कियों की बात सुनकर पटना पुलिस भी चक्कर खा गई। घटना पटना के फतुहा थाना की है, जहां थाने में घुसकर दो लड़कियों ने खूब बवाल मचाया। दोनों ने पुलिस के सामने एक ही शख्स को अपना-अपना पति बताया।
Read More : शादी की रश्मों के बीच दूल्हे ने मांगी बुलेट, दुल्हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…
न्याय नहीं , पति चाहिए
बताया जा रहा है कि 28 मई को जिस युवक की शादी तय है, उसे दूसरी लड़की ने अपना पति बता थाने में दोबारा विवाह करने का आरोपित बता दिया। दोनों ही लड़कियां की शिकायत सुन जब पुलिस ने न्याय देने बात कही तो बोलीं, न्याय नहीं, पति चाहिए।
Read More : मॉडल संग इश्क़ लड़ा रहा था सिंगर, वाइफ को देखते ही हड़बड़ी में पांचवें तल्ले से गिरा, और हो गई…
नहीं हो सका कोई निर्णय
इस मामले में पटना पुलिस का कहना है कि इस संबंध में निर्णय नहीं लिया जा सका है। दोनों लड़कियों की बातें सुनकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़के की शादी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ तय हुई है। 28 मई को विवाह की तिथि निर्धारित है। विवाह को लेकर दोनों पक्षों में तैयारियां चल रही हैं।
इसी बीच शुक्रवार को गौरीचक थाना क्षेत्र के निवासी की पुत्री ने फतुहा के रहने वाले लड़के को अपना पति बता दिया। उसने लड़के की पहली पत्नी होने का दावा करते हुए फतुहा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी। लड़की की लिखित शिकायत पर पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया और फतुहा थाना ले आई। 28 तारीख को वैशाली निवासी जिस लड़की से फतुहा के लड़के की शादी होने थी, वह भी स्वजनों के साथ जानकारी होने पर थाने पहुंच गई। दोनों लड़कियां लड़के पर अपना-अपना दावा करने लगी। थाने में दोनों ही लड़कियां कहने लगीं कि ये मेरे हैं। लड़कियों की बातें सुनकर पुलिस को भी नहीं समझ आ रहा था कि करें तो क्या करें।
पुलिस का कहना है कि लड़के की पहले शादी हुई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। लड़का पहले से शादीशुदा है या 28 को पहला विवाह करने जा रहा है? ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा
Read More :लाकडाउन में बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बना जिला प्रशासन, डीसी ने की यह सराहनीय पहल








