OMG! बुजुर्ग महिला ने जिसे समझा पत्थर, करोड़ों निकली उसकी कीमत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: कभी-कभी किस्मत भी अजीब खेल खेलती है। जो चीज हमें मामूली लगती है, वो दरअसल अनमोल होती है। ऐसा ही कुछ हुआ रोमानिया की एक बुजुर्ग महिला के साथ, जिनके घर में पड़ा एक साधारण-सा दिखने वाला पत्थर असल में 70 मिलियन साल पुराना कीमती एम्बर निकला। दशकों तक दरवाजे की रोक (डोरस्टॉप) के रूप में इस्तेमाल किये गये इस पत्थर की कीमत जब आंकी गई, तो यह सीधे 1.1 मिलियन डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।

चमकदार पत्थर जिसने सबको चौंका दिया

बुजुर्ग महिला को यह 3.5 किलोग्राम वजनी लाल चमकदार पत्थर दक्षिण-पूर्वी रोमानिया की एक नदी के पास मिला था। इसकी सुंदरता ने उन्हें इतना मोहित किया कि उन्होंने इसे घर लाकर दरवाजे की रोक के रूप में रख दिया। लेकिन उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि यह साधारण पत्थर नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े एम्बर के टुकड़ों में से एक है।

क्या है एम्बर?

एम्बर वास्तव में लाखों साल पुराना पेड़ का राल (रेजिन) होता है, जो समय के साथ कठोर होकर एक बहुमूल्य रत्न में बदल जाता है। रोमानिया में सदियों से एम्बर की खदानें रही हैं, लेकिन यह विशेष टुकड़ा वर्षों तक किसी की नजरों से बचा रहा। दिलचस्प बात यह है कि इस घर में एक बार चोर भी घुसे थे, लेकिन वे भी इस अनमोल खजाने को पहचानने में नाकाम रहे।

ऐसे हुआ खुलासा

बुजुर्ग महिला की मृत्यु के बाद 1991 में उनके एक रिश्तेदार ने इस घर को संभाला। उन्हें इस पत्थर पर संदेह हुआ और उन्होंने इसे सरकार को सौंप दिया। फिर इसे पोलैंड के क्राकोव स्थित इतिहास संग्रहालय भेजा गया, जहां अर्ध-कीमती पत्थरों पर शोध किया जाता है। विशेषज्ञों ने इस एम्बर की प्रामाणिकता की पुष्टि करते हुये इसकी उम्र 38.5 से 70 मिलियन वर्ष के बीच बताई। जब इसकी ऐतिहासिक और आर्थिक महत्ता सामने आई, तो इसे रोमानिया की राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दिया गया। अब यह बुज़ाऊ प्रांतीय संग्रहालय में प्रदर्शित किया जा रहा है।

ऐसा ही एक और चौंकाने वाला मामला

यह घटना अमेरिका के मिशिगन में हुई एक और खोज की याद दिलाती है, जहां एक व्यक्ति ने दशकों तक एक बड़े पत्थर को डोरस्टॉप की तरह इस्तेमाल किया। बाद में पता चला कि वह असल में एक उल्कापिंड (Meteorite) था, जिसकी कीमत लगभग 1,00,000 डॉलर आंकी गई।

इसे भी पढ़ें :कल से बदल रहा रांची का ट्रैफिक सिस्टम, NO ENTRY… कब तक जानें

इसे भी पढ़ें :जुलूस के दौरान बिजली क’टेगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा…

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...