Kohramlive : मध्य प्रदेश में छतरपुर के कछार गांव में एक हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैंडपंप से एक साथ पानी-आग निकल रहा है। आसपास के लोगों में हैरत के साथ दहशत है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। अभी तक कारण समझ में नहीं आ रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। लोगों का कहना है कि हैंडपंप से अचानक पानी के साथ आग निकलने लगी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो अपने मोबाइल पर कैद कर लिया और वायरल कर दिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि गांव में मात्र दो हैंडपंप हैं। इनमें से एक से अब पानी के साथ आग निकल रही है। लोग डर रहे हैं।
मध्यप्रदेश के छतररपुर में एक हैंडपंप से पानी के साथ-साथ आग भी निकल रही है.. देखें ये वीडियो.. जहां हैडपंप उगल रहा है पानी और आग#MadhyaPradesh #ViralVideo pic.twitter.com/AwnpIaXdDR
— Vikas Jangra (@vikasjangraji) August 25, 2022
‘पानी के साथ आग निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं’
इस मामले में भूगर्भशास्त्री प्रो. जेपी सिंह का कहना है कि हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलना कोई चमत्कारी घटना नहीं है। यह सामान्यत: हाइड्रोकार्बन (मिथेन) गैस होती है। जहां अवसादी चट्टानों में पेड़-पौधों के अवशेष और अवसाद (बारीक रेत) के एक साथ दलदली क्षेत्र में जमा होते हैं, वहां भौतिक- रासायनिक प्रक्रम द्वारा विघटन-अपघटन द्वारा मिथेन गैस का निर्माण होता है। यह गैस गर्म होने से या जलने से घनत्व में कम होती है। परिणामस्वरूप ऊपर उठती है और वैक्यूम निर्मित होता है। इससे इस गैस के नीचे स्थित भूजल भी ऊपर की ओर उठता है। यह क्रम रह-रह कर चलता है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खोल दी आंखें… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे




