Jharia (Sujit Kumar) : झरिया के ओम प्रियदर्शी गुप्ता अब हाकिम बनेंगे। वे JPSC की परीक्षा पास कर गये। उन्हें सातवां रैंक मिला। अब वो प्रशासनिक अधिकारी बनेंगे। प्रथम उपसमाहर्ता सीमित प्रतियोगिता परीक्षा 17 साल में पूरी हुई है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने अंतिम रिजल्ट निकाल दिया है। इस परीक्षा में ओम प्रियदर्शी ने शानदार और यादगार कामयाबी हासिल की है। उप समाहर्ता (डिप्टी कलक्टर) के निर्धारित 50 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा राज्य सरकार से की गई है।
झरिया के दिवंगत अधिवक्ता ओमप्रकाश गुप्ता के बेटे ओम प्रियदर्शी गुप्ता फिलहाल डिस्ट्रिक्ट इंस्टीच्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग में लेक्चरर हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठित संत कोलंबस कॉलेज से भौतिकी (फिजिक्स) में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने एमफिल की भी उपाधि ली। पीजीडीसीए की भी डिग्री हासिल की है। गुप्ता ने कहा, कड़ी मेहनत, लगन, जुनून और समर्पण कामयाबी का मूलमंत्र है। उनकी इस कामयाबी पर उनका पूरा परिवार, नाते-रिश्तेदार और दोस्त महिम खुश हैं। जिगरी दोस्त नवीन वर्णवाल, सुनील तुलस्यान ने ओम की सफलता पर खुशियों का इजहार किया है। यहां याद दिला दें कि निगरानी जांच रिपोर्ट के आधार पर 12 जून 2013 को यह परीक्षा रद्द कर दी गई। बाद में राज्य सरकार ने यह परीक्षा नये सिरे से आयोजित करने का निर्णय लिया। इसके बाद जेपीएससी ने 19 अक्टूबर 2015 को फिर से परीक्षा लेने की सूचना जारी की। इसके बाद ३ जनवरी 2020 को यह परीक्षा ली गई। जिसमें लगभग चार हजार लोगों ने परीक्षा दी। करीब तीन साल बाद रिजल्ट आया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक बार फिर बढ़ी कनकनी, कल से कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे
इसे भी पढ़ें : मंत्री चंपई सोरेन TMH से चेन्नई अपोलो शिफ्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : केरल की तर्ज पर होगा झारखंड का पर्यटन… देखें
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिय










