Kohramlive : भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे हैरेसमेंट की शिकार हो रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उन्हें कोच के साथ ट्रेनिंग नहीं करने दिया जा रहा है।
— Lovlina Borgohain (@LovlinaBorgohai) July 25, 2022
ट्रेनिंग प्रोसेस पर पड़ रहा बुरा असर
लवलीना ने ट्वीट किया, ‘आज मैं बड़े दुख के साथ कहती हूं कि मेरे साथ बहुत हैरेसमेंट हो रहा है। जिस कोच ने मुझे ओलिंपिक में मेडल जीतने में मदद की, उन्हें बार-बार हटा दिया जा रहा है। इससे मेरे ट्रेनिंग प्रोसेस पर बुरा असर हुआ है। इंग्लैंड आने से पहले भी मुझे अपने कोच के साथ ट्रेनिंग करने में बहुत मुश्किल हुई। बार-बार हाथ जोड़ कर मिन्नत करने के बावजूद बहुत देर से उन्हें जॉइन कराया जाता है। ऐसा तब हो रहा है। जब कॉमनवेल्थ गेम्स में मेरे मुकाबले शुरू होने में 8 दिन ही बचे हैं। मेरे दूसरे कोच को भी वापस भारत भेज दिया गया है। मुझे समझ नहीं आ रहा मैं कैसे फोकस करूं? इसी के कारण पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी मेरा परफॉर्मेंस खराब हुआ था। अब राजनीति के कारण मैं कॉमनवेल्थ भी खराब नहीं करना चाहती हूं। आशा करती हूं कि मैं मेरे देश के लिए इस राजनीति को तोड़कर मेडल ला पाऊं। जय हिंद।’
इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : Google के को-फाउंडर की पत्नी से Elon Musk का अफेयर, एलन मस्क ने कही ये बात
इसे भी पढ़ें :इस महिला की मूंछों का ताव देखकर चौंक जाते हैं लोग
इसे भी पढ़ें :दुनिया के 10 सबसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते, जो मालिक को भी नहीं बख्शते












