- बहू और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
KODERMA : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के माशमोहना गांव में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला बालमती देवी (63) का शव उसके कमरे से मिला। शव पर चोट के कई निशान हैं। गले पर भी रस्सी से दबाने का काला धब्बा है। मंगलवार को मृतका की बहू के परिजन भी उसके घर आए थे। मृतका की बहू, उसके दो भाई और पिता को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल
नहीं थी कोई अपनी संतान, बहन के बेटे को लिया था गोद
बालमती की अपनी संतान नहीं थी। उन्होंने अपनी बहन के एक बेटे दिलीप सिंह को बचपन से ही गोद लेकर अपने पास रखा था। अभी दिलीप दिल्ली में है। बालमती नवलशाही में दिलीप की दूसरी पत्नी के साथ रहती थीं। ग्रामीणों के अनुसार, बालमती देवी के नाम करीब 8-10 लाख रुपये बैंक में जमा हैं। इन्हीं पैसों को लेकर सास-बहू के बीच विवाद हुआ करता था।
इसे भी पढ़ें :फंदे पर लटका मिला भाजपा नेता की पुत्री का शव, जताई जा रही हत्या की…








