spot_img

ए बप्पा ! जेल में बंद 26 कैदी HIV संक्रमित, उड़ी जेल प्रसासन की नींद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : जेल में बंद 26 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मतलब कि सजा काट रहे इन सभी कैदियों को एड्स (एचआईवी संक्रमित) है। एक साथ 26 कैदियों के संक्रमित होने की फैली खबर के बाद जेल में तहलका मच गया। जेल प्रसासन की नींद उड़ गई है। सभी का माथा ठनक गया कि यह हुआ तो हुआ कैसे। यह सनसनीखेज मालमा यूपी के बाराबंकी जेल से उछलकर सामने आया है। 26 संक्रमित कैदियों में से 2 की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अन्य संक्रमित कैदियों को बाकी के कैदियों से अलग कर दिया गया है।

यहां याद दिला दें कि गुजरे 20 दिनों में जेल में HIV जांच के लिए कैंप लगाया गया था। यह कैंप तीन चरणों में लगाया गया था। कुल 200 कैदियों के ब्लड सैंपल लिए गये थे। सोमवार को इन सबका रिपोर्ट आया। जिसमें 26 कैदी इंफेक्टेड पाये गये। 70 महिला कैदियों का टेस्ट होना अभी बाकी है।

जिला जेल के जेलर आलोक शुक्ला के अनुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में 26 कैदी संक्रमित पाए गए हैं। पीड़ित कैदियों के इलाज के लिए लखनऊ लोहिया अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं, बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अवधेश यादव का कहना है कि कारागार में 26 कैदी HIV पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बीते 10 अगस्त से 1 सितंबर तक जेल में तीन चरणों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर एचआईवी की जांच की गई। तीनों चरणों की जांच में जेल के 26 कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से दो मरीजों की लखनऊ के लोहिया हॉस्पिटल में एआरटी (एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी) चल रही है और अब नए 24 मरीजों की एआरटी की जाएगी। इस जिला जेल में कुल 3300 कैदी हैं। सीएमओ ने बताया है कि जिला जेल में बंद सभी कैदियों की जांच करने की कोशिश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...