spot_img
spot_img
spot_img

T20 World Cup में भारत की छोरियों की एंट्री…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : ‘करो या मरो’ के मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ी जीत मिली है। महिला टीम ने ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड को डकवर्थ लुईस सिस्टम मैथड (DLS) से पांच रन से शिकस्त दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आयरलैंड की टीम ने बारिश की वजह से खेल रुकने तक 8.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 54 रन बना लिए थे। हालांकि, डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से बारिश की वजह से खेल रुकने तक भारत पांच रन आगे था। यानी आयरलैंड को अगर यह मैच जीतना था तो उसे 8.2 ओवर में 59 रन बनाने थे। आयरलैंड की टीम डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पांच रन पीछे थी और यही निर्णायक साबित हुआ। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 156 रन बनाएं। टीम इंडिया की ओर से स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 गेंदों में शानदार 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इंग्लैंड का नेट रन रेट +1.776 है। पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भी इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर ही रह सकती है। वहीं, भारत का नेट रन रेट +0.290 है। ग्रुप-बी से वेस्टइंडीज, आयरलैंड और पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

टीम इंडिया टी20 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है। वहीं भारतीय टीम ग्रुप 2 में इंग्लैंड के बाद अंतिम चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम है। भारतीय टीम ने अबतक इस विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में सभी भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया इस बार वर्ल्ड कप अपने नाम जरूर करेगी।

इसे भी पढ़ें :CSK को बड़ा झटका, नहीं खेल पायेगा ये धुरंधर

इसे भी पढ़ें :वनडे सीरीज के लिये टीम इंडिया का ऐलान, देंखे किसे मिला मौका…

इसे भी पढ़ें :वनडे सीरीज में रोहित नहीं इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी!

इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी

इसे भी पढ़ें :बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें :MS Dhoni इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच! देखें…

इसे भी पढ़ें :राज्य स्तरीय सहाय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिये बड़ी खबर

इसे भी पढ़ें :IPL Schedule 2023: इस तारीख से शुरू होगा 16वां सीजन, मचेगा धमाल

इसे भी पढ़ें :हार्दिक ने नताशा संग लिए सात फेरे, अब हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी…देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...