Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच और तीन वनडे सीरीज के लिए इंडिया टीम का ऐलान हो गया है। टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वनडे में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है। उनादकट ने भारत के लिए पिछला वनडे नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के लिए खेला था। वहीं, जडेजा ने पिछला वनडे जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होगी। उनादकट को टेस्ट के बाद वनडे में भी स्क्वॉड में जगह दी गई है। ईशान किशन और केएल राहुल के रूप में टीम के पास दो विकेटकीपर होंगे। वहीं, स्क्वॉड में पांच स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं। जडेजा, चहल, अक्षर, कुलदीप और सुंदर के रूप में पांच स्पिनरों को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक, उमरान मलिक, शार्दुल, सिराज, और उनादकट के रूप में टीम इंडिया के पास पांच पेस बॉलिंग ऑप्शन होंगे।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।बाकी आखिरी दो टेस्ट टीम में कोई बदलाव नहीं है। यह वही टीम है जो पहले टेस्ट के लिए चुनी गई थी। रोहित शर्मा ही बाकी दोनों टेस्ट में टीम को लीड करेंगे। उम्मीद है कि टीम मैनेजमेंट आखिरी दो टेस्ट में भी प्लेइंग-11 में बिना कोई बदलाव किए उतर सकता है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए बाकी बचे दो टेस्ट में से एक टेस्ट मैच जीतना बेहद जरूरी है। WTC का फाइनल जून में ओवल में खेला जाना है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल
इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त बने जानी दुश्मन, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :298 कड़कनाथ और 186 लाल मुर्गियों की मौ*त के बाद खतरा बढ़ा…
इसे भी पढ़ें :इटखोरी महोत्सव कल से शुरू, CM करेंगे शिरकत, खासा उत्साह, देखें…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : टाटानगर- जम्मूतवी एक्सप्रेस अब इस रास्ते से होकर जाएगी
इसे भी पढ़ें :मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ
इसे भी पढ़ें :बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 2 टेस्ट के लिए टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी की हुई वापसी
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए खराब मौसम बना विलेन…देखें क्यों














