Kohramlive : कैप्टन कूल को बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल आईपीएल 2023 सीजन से CSK का धुरंधर खिलाड़ी काइल जेमिसन बाहर हो गए है। मिली जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को कमर की सर्जरी करानी होगी, क्योंकि उनकी चोट फिर उभर आई है जिसके कारण वह 9 महीने से अधिक समय से क्रिकेट से दूर हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने आईपीएल 2023 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के 6 फुट 7 इंच लंबे खतरनाक तेज गेंदबाज काइल जेमिसन को 1 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। काइल जेमिसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2023 सीजन नहीं खेल पाएंगे। इस खबर से चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दिल भी टूट सकता है। बता दें की काइल जेमिसन चेन्नई सुपर किंग्स की विरोधी टीमों के लिए काल बन सकता था, लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था।
जेमीसन ने इससे पहले उम्मीद जताई थी कि आराम के साथ उनकी चोट ठीक हो जाएगी लेकिन इसके दोबारा उबरने पर उन्हें सर्जरी का विकल्प चुनने को बाध्य होना पड़ा। स्टीड ने कहा, ‘कई विश्व स्तरीय खिलाड़ियों की कमर की सर्जरी हुई है और इससे उबरने में अलग-अलग समय लगता है। हम काइल को उबरने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहते हैं, क्योंकि हमें पता है कि वह हमारे लिए कितना शानदार खिलाड़ी है। ’ काइल जेमिसन ने साल 2021 में पहली और आखिरी बार आईपीएल खेला था। आईपीएल 2021 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने काइल जेमिसन को तब 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। काइल जेमिसन ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 9 मैचों में 9 विकेट झटके थे। इसके बाद आईपीएल 2022 में काइल जेमिसन ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। इस गेंदबाज को तब तक RCB की टीम रिलीज भी कर चुकी थी।
इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त बने जानी दुश्मन, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :298 कड़कनाथ और 186 लाल मुर्गियों की मौ*त के बाद खतरा बढ़ा…
इसे भी पढ़ें :इटखोरी महोत्सव कल से शुरू, CM करेंगे शिरकत, खासा उत्साह, देखें…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : टाटानगर- जम्मूतवी एक्सप्रेस अब इस रास्ते से होकर जाएगी
इसे भी पढ़ें :मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा पहुंचे रांची, कल लेंगे शपथ
इसे भी पढ़ें :बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने रचा इतिहास








