spot_img

बेशक, हुड़दंगी कोई हो, बख्शे नहीं जायेंगे, क्या बोली DC नैंसी सहाय… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : ”बेशक, हुड़दंगी कोई हो, बख्शे नहीं जायेंगे। कोई भी अपनी हद से बाहर न निकलें। मेलजोल होकर ईद, सरहूल एवं रामनवमी जैसे बड़े त्योहार मनायें। शोभायात्रा में लाउडस्पीकर में सादगी और भक्ति गाने बजायें। पारंपरिक ढोल ताशे की धुन-संगीत पर कोई रोक नहीं है। DJ पर पूरी पाबंदी है। हर छोटे-बड़े खुराफातियों पर पुलिस की पूरी नजर है, गड़बड़ी करने वाले को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा।”यह कहना है हजारीबाग की DC नैंसी सहाय का। उनके साथ हजारीबाग के SP अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद थे। मौका था नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति बैठक का।

SP अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि हर समुदाय एक दूसरे की भावना का ख्याल रखें, ऐसा कोई उलुल-जुलून हरकतें नहीं करें, जिससे किसी के भावना या आस्था पर चोट लगे। किसी भी हालत में किसी के मन में खुरेंच लगाने की कोशिश करें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर रहेगी। हद से कोई बाहर न निकले। आपसी भाईचारे और मेलजोल होकर पर्व-त्योहार मनायें। हुड़दंगियों से निपटने के लिये पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। चुनाव आयोग के गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखें। शहर में रास्ते और मकान की छत पर ईट, पत्थर जमा कर रखने वाले संदेही लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। जहां-तहां CCTV कैमरे लगाये गये हैं। इस बार ड्रोन उड़ाने की भी तैयारी है। अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दें।

शांति समिति की बैठक में मौजूद कई लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिये, वहीं विचार रखें। रामनवमी त्योहार पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती पर जोर दिया गया। नशेड़ी और गंजेड़ियों पर नकेल कसने का सुझाव दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से कटकमदाग के महेश कुशवाहा, इचाक के रंजीत मेहता, डाड़ी के लखन महतो, कटकमसांडी के प्रसाद मेहता, सदर प्रखंड महेंद्र राम, विशाल बाल्मिकी, पवन कुमार गुप्ता, कटकमसांडी के नारायण साव, बिष्णुगढ़ के पोखराम शर्मा, टाटीझरिया के महेश अग्रवाल, रवि सिंह,इचाक के रंजीत मेहता सहित कई अन्य मौजूद थे। वहीं, प्रशासन की तरफ से DC, SP के अलावा नगर आयुक्त शैलेश कुमार,अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा, सदर SDPO सुभाशीष कुमार,सदर SDO शैलेश कुमार, बरही SDO, सिविल सर्जन, DPRO रोहित कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी थाना प्रभारी मौजूद थे।

 

इसे भी पढ़ें :रेलवे स्टेशन पर मिला 4 करोड़, मैनेजर धरा गया…

इसे भी पढ़ें :रांची में अब क’ट गया इनका चालान…

इसे भी पढ़ें :DC और SP ने किया पैदल मार्च, क्या बोल गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :बिना इजाजत गांव में घुसे IAS अफसर को बनाया बंधक, फिर…

इसे भी पढ़ें :कुख्यात देहाती बन गया ड्रग्स माफिया, ऐसे खुला राज…

इसे भी पढ़ें :देखते-देखते आठ गाड़ियां ज’लकर हो गई राख

इसे भी पढ़ें :मुख्तार की मौ’त पर शोक जताने गये पूर्व CM, क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी गरजे, ”वे भ्रष्टाचारियों को आतंक का लाइसेंस देते हैं’

इसे भी पढ़ें :IPL में मुंबई इंडियंस की रोमांचक जीत…

इसे भी पढ़ें :जलती चिता से पुलिस ने उठाई ला*श… जानें क्यों और कहां

इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस-इस दिन नहीं बिकेगी शराब…आदेश जारी

इसे भी पढ़ें :रांची में मौसम हुआ सुहाना, इस दिन तक बारिश…

इसे भी पढ़ें :नवादा में PM की हुंकार, बिहार में लहरायेगा NDA का परचम

इसे भी पढ़ें :5 हजार में किया नाबालिगों का सौदा…

इसे भी पढ़ें :IPL 2024 : केएल राहुल से भिड़ेंगे शुभमन गिल, ये हो सकती है प्लेइंग-11… जानें

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...