Hazaribagh(Sunil Sahu) : भीषण गर्मी और बढ़ते जल संकट के बीच NTPC नॉर्थ करणपुरा ने राहत की बड़ी पहल की है। परियोजना-प्रभावित गांवों में अब टैंकर के जरिये पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है, ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इस व्यवस्था के तहत कुल 6 गांवों में टैंकर तैनात किये गये हैं। टंडवा के लिए 3 टैंकर, जबकि गरिलोंग, कामता, रहम और नैपराम-डुंडुवा के लिए 2-2 टैंकर लगाये गये हैं।
NTPC की पहल से लोगों को बड़ी राहत
इस सेवा की शुरुआत डीजीएम (HR) अभिषेक आनंद, वरिष्ठ प्रबंधक बलराम पात्रा, राहुल कुमार और असीम अहमद ने टंडवा मुखिया सुनीता देवी की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर की। NTPC की इस पहल से प्रभावित गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़े : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े : Lohardaga : एक ही परिवार से 3 जनाजे, रोया गांव…












