Lohardaga : लोहरदगा(Lohardaga) के कुडू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। ढुलुवा खूंटा के पास तेज रफ्तार 407 ट्रक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिससे एक ही परिवार के तीन लोग काल के गाल में समा गये। मृतकों में किशोर भगत (32), उनकी मां बिशुन भगताइन (53) और चचेरा भाई निरंजन उरांव (26) शामिल हैं। तीनों रोनिहा कोलसिमरी के रहने वाले थे और मांडर अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, लेकिन रास्ता ही उनकी आखिरी मंजिल बन गया। एक ही परिवार से 3 जनाजे देख हर किसी का कलेजा दरक गया।

Lohardaga में दर्दनाक हादसा
टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर और निरंजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मां बिशुन भगताइन ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में आखिरी सांस ली। हादसे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है, जिसमें अंग्रेजी शराब लदी थी, और पूरे मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़े : कतरास में बनेगा भव्य Khatu Shyam Temple, करोड़ों रुपये होंगे खर्च…
इसे भी पढ़े : Jharkhand में करवट लेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश…










