spot_img
spot_img
spot_img

होनहार स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ा गया NTPC केरेडारी… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : NTPC केरेडारी परियोजना महाप्रबंधक फैज तैय्यब ने स्टूडेंट्स से कहा कि सम्मानित व पुरस्कृत होना बड़े गौरव की बात होती है। यह मुकाम लगन, कड़ी मेहनत, जिद व जुनून से मिलता है। अभी तो आसमान की उंचाईयों को छूना है। चुनौती भरे रास्तों में अवसरों का फायदा लेकर बुलंदियां को छुंए और शिक्षित व संस्कारों से लैस होकर समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मौका था एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करने का। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने आज प्रतिभा सम्मान समारोह में स्टूडेंट्स को नवाजा। कार्यक्रम बसरिया स्कूल में आयोजित किया गया था।

NTPC केरेडारी महाप्रबंधक फैज तैय्यब स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही वहां मौजूद शिक्षकों को भी बधाई और इस बेमिसाल रिजल्ट का श्रेय दिया। समारोह में कुल 64 स्टूडेंट्स को नवाजा गया। परिक्षा में पहला स्थान लाने वाले छात्र को 5000/- रूपय बतौर इनाम दिया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट को 4,000/- और तीसरे एवं चौथे स्थान वाले स्टूडेंट्स को तीन-तीन हजार रूपये दिये गये। बाकी बचे स्टूडेंट्स को 2000/- रूपये देकर पुरस्कृत किया गया।

NTPC

मौके पर मौजूद शिक्षकों ने बच्चों को सलाह दी कि जिन स्टूडेंट्स को सम्मान मिला उनके लिये खुशी की बात है। अब वह विद्यार्थी अन्य मित्रों को भी आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने कार्यों पर गर्व होना चाहिए घमंड नहीं।

इस अवसर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक एसपी गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लु एवं स्कूल के प्रिंसिपल एवं अन्य शिक्षक मौजूद थे।

से भी पढ़ें : दूध पहुंचाने वाला कर गया बड़का कांड… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : Twitter के हेडक्वाटर से हटा “X” लोगो… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की सतह छोड़ी, 5 अगस्त का दिन अहम… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 17 की मौ*त, PM-CM ने जताया शोक

इसे भी पढ़ें : पुणे में पीएम मोदी को मिला बड़ा सम्मान, देखें…

इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...