spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दूध पहुंचाने वाला कर गया बड़का कांड… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : जिस घर में रोज सुबह दूध पहुंचाने का काम करता था, उसी घर में सेंधमारी कर दी। अपने दो दोस्तों राज गुप्ता और बंटी कुमार के साथ मिलकर पुरूषोत्तम यादव ने अजय कुमार गुप्ता के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इल्जाम है कि बीते 27 जुलाई को इन तीनों ने मिलकर अजय के घर से लाखों के जेवरात चुरा लिए। गृह स्वामी अजय गुप्ता ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि 27 जुलाई की देर शाम पूरा परिवार डेढ-दो घंटे के लिए घर से बाहर गया था। घर पर ताला लगा हुआ था। जब सब वापस लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। अजय ने पुलिस को बताया कि करीब 10 से 12 लाख के गहने चुरा लिए गये हैं। वारदात की जानकारी हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे तक पहुंचाई गई। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति की देखरेख में टीम बना कर चोरों को दबोचने टास्क दिया। टीम ने छापेमारी शुरू की, वहीं अपने इंफॉर्मर्स को भी एक्टिवेट किया। इसी क्रम में बीते कल पुलिस को खबरीलाल से सूचना मिली और कुम्हार टोली के पास से पुरूषोत्तम यादव एवं राज गुप्ता को दबोच लिया गया। उनकी निशानदेही पर बंटी को उसके घर से अरेस्ट किया गया। तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। तीनों के पास से चोरी किये गये करीब 6 लाख के गहने बरामद कर लिये गये हैं। पूरे घटना का मास्टरमाइंड पुरूषोत्तम यादव है। वह अजय गुप्ता के घर दूध पहुंचाया करता था। तीनों हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

इस कांड का खुलासा करने में एसआई गौतम कुमार, विकर्ण कुमार, अमित कुमार द्विवेदी, विनायक कुमार पांडेय, चंद्रदेव चौधरी और मनीष कुमार चंदेल की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में 7 माह बाद खुला बड़ा राज… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : ED के कस्टडी में रसूखदार विष्णु अग्रवाल… जानें

इसे भी पढ़ें : मुखिया के चाचा की डे*ड बॉडी मिली इस हाल में…

इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: