Hazaribagh (Sunil Sahu) : एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना द्वारा महिलाओं के उत्थान, स्वावलंबन और स्थायी आजीविका प्रदान करने के लिए एक महीने के निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ एनटीपीसी मैती आईटीआई कॉलेज में किया गया। परियोजना के महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव द्वारा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप 60 विस्थापित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करते हुआ महाप्रबंधक श्रीवास्तव ने कहा कि विश्व महाशक्ति के रूप में देश का परिवर्तन हमारी महिलाओं के सशक्तिकरण से जटिल रूप से जुड़ा हुआ है। इस तथ्य को स्वीकार करते हुए एनटीपीसी के पास विशेष रूप से सिलाई, ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन और कढ़ाई जैसे विभिन्न प्रकार के डिज़ाइन किए गए पाठ्यक्रमों का एक गुलदस्ता है। उन्होंने यह भी कहा कि कपड़े सिलना एक ऐसा रोजगार है, जिसे एक आम महिला अपने घरेलू क्रिया करते हुए भी अपने घर से कर सकती है और अपनी आजीविका चला सकती है।
महिलाओं को उनके घर के आस-पास ही रोजगार मिलने से वह आर्थिक रूप से भी मज़बूत हो सकेंगी। कोरोना महामारी के समय में भी परियोजना क्षेत्र के आसपास की महिलाओं ने ही भारी संख्या में मास्क बनाकर दिए थे। उन्होंने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाना आज के आत्मनिर्भर भारत की मूलभूत मांग है, महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर श्रीराम अपर महाप्रबंधक (आर एन्ड आर), अमित कुमार अस्थाना अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), प्रभाकर चौधरी उपमहाप्रबंधक (पीबी-नॉर्थवेस्ट), देवराज आंनद वरिष्ठ प्रबंधक (आर एंड आर), मिथिलेश उपाध्याय प्राचार्य (आईटीआई मैती) एवं सभी वरीय पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहे।
इसे भी पढ़ें : जेल जाने से पहले सितमगर सीमा पात्रा अचानक खूब चीखने लगी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में अब बुरी नजर गई तो क्या होगा… जान लें
इसे भी पढ़ें : वर्दी में आए लुटेरों ने मिर्ची झोंक लूट लिया 2 करोड़ का माल… देखें कैसे












