spot_img

NTA ने जारी किया JEE मेन परीक्षा का नोटिफिकेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) मेन परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी कर दिया है। एनटीए ने नोटिफिकेशन में बताया है कि परीक्षा का आयोजन 24 से लेकर 31 जनवरी 2023 तक होगा। हालांकि गणतंत्र दिवस के दिन परीक्षा नहीं की जाएगी। स्टूडेंट्स JEE-मेन 2023 के लिए 15 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को JEE की आफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अप्लाई करना होगा। इसके बाद JEE का दूसरा सत्र अप्रैल 2023 में प्रस्तावित है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, और 31 जनवरी 2023 को होगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू हो गई है। JEE मेन- 2023 की परीक्षा को इस बार 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

इस प्रकार कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट –jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करके खुद को पंजीकृत करें।

पंजीकरण पूरा करने के बाद, लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।

इसके बाद, सिस्टम-जनरेटेड आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

आवेदन पत्र भरने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।

स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।

ऑनलाइन मोड में जेईई मेन 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। JEE मेन नोटिफिकेशन

दो पेपर की होगी पेपर

JEE मेन में दो पेपर शामिल होते हैं। पेपर 1 (बीई/बीटेक) है। जो एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (सीएफटीआई), वित्तपोषित/ मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम (बीई/बीटेक) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसके अलावा JEE मेन, JEE एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है, जो कि आईआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
13 भाषाओं में होगी परीक्षा

इसे भी पढ़ें :उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…

इसे भी पढ़ें :राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें :टॉयलेट के चक्कर में म*र्डर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार

इसे भी पढ़ें : ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…

इसे भी पढ़ें : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

इसे भी पढ़ें : Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

इसे भी पढ़ें : UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…

इसे भी पढ़ें : Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

spot_img

Related articles:

ICSE-ISC Result 2026 : झारखंड के इस स्कूल की अंशिका बनीं टॉपर…

CISCE बोर्ड ने ठीक सुबह 11 बजे ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) के नतीजे जारी कर दिये। लगातार दूसरे साल 30 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ। लेकिन इस बार भी वेबसाइट भारी ट्रैफिक के आगे लड़खड़ा गई। इस बीच झारखंड से बड़ी खबर है। धन

UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…

उत्तर प्रदेश(UP) शिक्षा सेवा चयन आयोग ने B.Ed असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी है।

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

UP : ‘सिंघम’ बनने का सुनहरा मौका, 1 लाख पुलिस भर्ती…

वर्दी पहनने की चाह रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। यूपी(UP) के CM योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि “योग्यता है तो रास्ता खुद बनेगा।” इस साल करीब 1 लाख

Govt Job : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, स्टेनोग्राफर भर्ती शुरू…

सरकारी नौकरी(Govt Job) की चाहत रखने वालों के लिये बेहतरीन मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 15 मई 2026 है। आवेदन