कोहराम लाइव डेस्क : न्यू इंडिया, डिजिटल इंडिया। टेक्नोलॉजी के नजरिये से निरंतर आगे बढ़ता इंडिया। जो हो सके, जितना संभव हो सके, टेक्नोलॉजी के प्रयोग में दक्ष बनें इंडियन। इसी कड़ी में है यह बड़ी उपलब्धि। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के पूरे सिस्टम का ऑनलाइन होना वाकई बड़ी बात है। मतलब यह कि अब कोई घर बैठे ही सभी काम निपटा सकता है।
इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…
घर बैठे होगा पैसा जमा करने से लेकर निकासी का काम
यह नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेशकों के लिए मोदी सरकार का तोहफा है। अब एनपीएस में निवेश करने वाले लोग पैसे जमा करने से लेकर निकालने तक का काम ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए NPS के आधिकारिक पोर्टल https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html पर विजिट करना होगा।
इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर इश्क फरमाना पड़ा महंगा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये और फिर…
लंबे समय से उठ रही थी मांग
पेंशन फंड रेग्युलेटर एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) लंबे समय से इसको ऑनलाइन करने की मांग कर रहा था। उसने राजस्व विभाग से इसकी मंजूरी मांगी थी, जो अब दे दिया गया है। ऑनलाइन ई-केवाईसी करने के लिए राजस्व विभाग की इजाजत से एनपीएस खाता खोलने की प्रक्रिया और सरल हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :वीणा की जगह वैक्सिन थामे आयीं मइया
एंट्री टू एक्जिट डिजिटल टूल
पीएफआरडीए ने एनपीएस निवेशकों के लिए एंट्री टू एक्जिट (E2E) डिजिटल टूल तैयार किया है इस टूल के जरिये एनपीएस के अंशधारक जमा और निकासी कर सकते हैं। दावा है कि पूरा प्रोसेस पेपरलेस होगी। इससे पहले ग्राहकों को एनपीएस से एग्जिट करने के लिए प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) यानी NPS सेंटर पर फिजिकली उपस्थित होना होता था और एनपीएस फॉर्म के साथ निवेशकों को कई दस्तावेज भी जमा कराने होते थे।












