Kohramlive : परिवार के साथ आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं और IRCTC पर रेलवे टिकट बुक करना चाहते हैं, तो बता दें कि भारतीय रेलवे यात्रियों को एक खास सुविधा दे रही है। अब तक आईआरसीटीसी अकाउंट (IRCTC Account) से एक महीने में अधिकतम 6 ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता था, लेकिन अब आधार को अपने IRCTC अकाउंट से लिंक करके एक महीने में 6 की जगह 12 टिकट बुक किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि IRCTC अकाउंट से आधार को लिंक करना आसान है।
IRCTC को आधार से ऐसे करें लिंक
- IRCTC को आधार से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको http://www.irctc.co.in पर जाकर लॉग इन करें।
- अब आप माय अकाउंट विकल्प पर टैब करें और लिंक योर आधार का विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- फिर चेक बॉक्स में जाकर Send OTP बटन दबाएंगे।
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- फिर आप उसके बाद वेरिफाई बटन पर जाकर क्लिक करेंगे। फिर आपको आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपडेट बटन पर क्लिक करना होगा।
- एक बार केवायसी पूरा हो जाने पर आपका आधार IRCTC से लिंक हो जाएगा।
- फिर आपके स्क्रीन पर इसके लिए एक कंफ्मेशन लिंक भी आएंगा। इतना हो जाने पर एक बार फिर लॉग आउट करके आईआरसीटीसी के साइट पर लॉगइन करेंगे।
- अपना आधार, केवायसी स्टेटस चेक करने के लिए IRCTC के वेबसाइट पर जाकर माय अकाउंट ऑप्शन पर लिंक योर आधार पर जाकर चेक कर सकते है।
आधार से यात्रियों को वेरिफाई करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने वेब ब्राउज़र में http://www.irctc.co.in खोलें।
- अब आईआरसीटीसी होमपेज पर माई अकाउंट टैब के तहत माई प्रोफाइल में मास्टर लिस्ट लिंक जोड़ें / संशोधित करें पर जाएं।
- इसके बाद दी गई सभी विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, लिंग, बर्थ वरीयता, खाद्य वरीयता, वरिष्ठ नागरिक रियायत (यदि लागू हो), आईडी कार्ड प्रकार और आईडी कार्ड नंबर (आधार संख्या) दर्ज कर सबमिट करें।
- प्रदान किए गए विवरण के साथ यात्री को मास्टर सूची में जोड़ा जाएगा और इसे अपडेट की गई यात्री सूची में देखा जा सकता है।
- यात्रियों के आधार वेरिफाई के लिए आप “Click here to check pending Aadhaar Verification Status” पर क्लिक करें। अगर सत्यापन हो गया है तो आपको सफलता को मैसेज मिल जाएगा।
एक महीने में ऐसे कर सकते हैं 12 टिकट बुकिंग
- आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सफल लॉगिन के बाद, यात्रा विवरण दर्ज करें और बुकिंग के लिए आगे बढ़ें।
- अब ट्रेन सूची पेज पर, वांछित ट्रेन/वर्ग का चयन करें और बुकिंग जारी रखें।
- इसके बाद यात्री इनपुट पेज पर, यात्री नाम पर क्लिक करें और प्रदर्शित सूची से आधार सत्यापित यात्री का चयन करें।
- यात्री विवरण स्वयं रूप से आरक्षण फॉर्म पर प्राप्त हो जाएगा।
- यात्रा करने वाले यात्रियों में से केवल एक को आधार सत्यापित किया जाना चाहिए और PASSENGER NAME पर क्लिक करके चुना जाना चाहिए। बाकी यात्रियों का विवरण कीबोर्ड के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
- अब आप बुकिंग प्रक्रिया जारी रखें।
- इसके बाद आप भुगतान कर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में
इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…















