spot_img
spot_img
spot_img

अब UPI ऐप की मदद से ATM से निकाल सकते हैं पैसा, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Bank of baroda ने ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने ICCW सुविधा शुरू कर दी है, जिसमें कोई ग्राहक बैंक के ATM से यूपीआई का इस्तेमाल कर नकद निकासी कर सकता है। बीओबी ने बयान में कहा कि वह यूपीआई के जरिये एटीएम से नकद निकासी की सुविधा देने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का पहला बैंक है। बैंक ने कहा कि उसकी आईसीसीडब्ल्यू सुविधा का लाभ उठाकर उसके ग्राहकों के साथ भीम यूपीआई (UPI) एवं अन्य यूपीआई एप्लिकेशन इस्तेमाल करने वाले अन्य प्रतिभागी बैंकों के ग्राहक भी एटीएम से नकद निकासी कर सकेंगे। BOB के एटीएम से नकद निकासी के लिए ग्राहकों को डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी।

आपको बता दें इस कोड को आईसीसीडब्ल्यू के लिए अधिकृत यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर स्कैन करने के बाद लेनदेन के लिए अधिकृत करना होगा। बैंक के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि आईसीसीडब्ल्यू सेवा की पेशकश से ग्राहकों को कार्ड का इस्तेमाल किए बगैर नकद निकासी की स्वतंत्रता होगी। बीओबी के एटीएम पर ग्राहक एक दिन में दो लेनदेन कर सकते हैं और एक बार में अधिकतम 5,000 रुपये की निकासी की जा सकती है।

UPI के जरिए एटीम मशीन से कैसे निकाले पैसे

  1. सबसे पहले किसी नजदीकी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर जाएं।
  2. अब आप UPI Cash Withdrawal के ऑप्शन को चुनें।
  3. अब जितनी रकम निकालनी है, उसे दर्ज करें।
  4. इसके बाद ATM स्क्रीन पर QR कोड आएगा।
  5. अब मोबाइल से आईसीसीडब्ल्यू के लिए एनेब्लड यूपीआई ऐप के माध्यम से  QR कोड स्कैन करें।
  6. इसके बाद यूपीआई पिन डालें।
  7. इसके बाद कैश एटीम मशीन से निकल जाएगा।

इसे भी पढ़ें : PNB और ICICI बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : 37 रुपये सस्ता हुआ सरसों तेल

इसे भी पढ़ें : इस मामले में भारत बना नंबर 1…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में महंगी हुई बिजली… जानें कितनी

इसे भी पढ़ें : Income Tax भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी, देख लें वरना…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...