spot_img
spot_img
spot_img

PNB और ICICI बैंक के करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका, देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ICICI Bank और Punjab National Bank ने MCLR रेट्स में इजाफा कर दिया है। इन बैंकों में अकाउंट रखने वालों की ईएमआई बढ़ गई है। आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दर में कटौती की है तो वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने सभी टेन्योर के लिए अपने ब्याज दर में इजाफा कर दिया है। ऐसे में  सरकारी और प्राइवेट बैंक में खाता रखने वाले करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है।

प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank की बात करें तो इस बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है यानी ग्राहकों की ईएमआई कम हो गई है। बैंक ने ओवरनाइट ब्याज दर को 8.5 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा 3 महीने वाले रेट्स में भी 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इसके रेट्स 8.55 फीसदी से कम होकर 8.40 फीसदी हो गए हैं। ICICI Bank ने 6 महीने और एक साल की अवधि वाली ब्याज दरों की बात की जाए तो इसमें बैंक ने इजाफा कर दिया है. इसमें बैंकने 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है. इसमें आपको 8.85 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा।

देश के सरकारी बैंक पीएनबी ने सभी अवधि की ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। PNB ने MCLR रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया है। बैंक की नई ब्याज दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने ओवरनाइट एमसीएलआर रेट्स में 10 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है, जिसके बाद ब्याज की दर 8 से बढ़कर 8.10 फीसदी हो गई है।

इसके अलावा एक महीने, 3 महीने और 6 महीने वाली दरों में भी इजाफा हो गया है। एक महीने की ब्याज दर 8.20 फीसदी, 3 महीने वाली ब्याज दर 8.30 फीसदी, 6 महीने वाली ब्याज दर 8.50 फीसदी हो गई है। इसके अलावा एक साल का एमसीएलआर रेट्स 8.60 फीसदी और 3 साल का एमसीएलआर रेट्स 8.90 फीसदी हो गया है। बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अलग-अलग अवधि वाली ब्याज दर की बात की जाए तो आपकी EMI में कल से इजाफा हो गया है। अब से आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। इसके अलावा ICICI Bank ने ब्याज दरों में कटौती की है तो उसमें आपकी ईएमआई कम हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...