Kohramlive : हिमाचल प्रदेश में रहने वाले लोगों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दे दी है। अब यहां के लोगों को सिर्फ 110 रुपये में सरसों का तेल मिल जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को सरसों का तेल राशन दुकानों के जरिये 110 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सरकारी राशन डिपुओं में मिलने वाले सरसों तेल के दाम 37 रुपये कम कर दिये गये है। जुलाई में 110 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से तेल मिलेगा। हालांकि इस माह उपभोक्ता 147 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से ही तेल खरीद सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कंपनी को सरसों तेल की सप्लाई का ऑर्डर जारी कर दिया है। ऐसा पहली बार होगा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) के उपभोक्ताओं को डिपुओं में एक ही दाम 110 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा, जबकि करदाता उपभोक्ताओं को 115 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। सरसों तेल सस्ता कर राज्य सरकार प्रदेश के 19.74 लाख राशनकार्ड परिवारों को राहत देने जा रही है।
सीएम सुक्खू ने कहा कि जून 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जाएं। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19,74,790 राशनकार्डधारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी
इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश










