kohramlive desk : अब हर क्षेत्र में नियम बदल रहे हैं। सरकार ने Sim Card को लेकर भी नए नियम बनाए हैं। इस नए नियम के तहत अब कुछ कस्टमर्स के लिए नया मोबाइल कनेक्शन लेना और भी आसान हो गया है। कुछ कस्टमर्स अब नया सिम नहीं ले सकेंगे। अब कस्टमर्स नए मोबाइल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। सिम कार्ड उनके घर तक आ जाएगा।
इनके नाम पर नहीं हो सकता सिम
अब सरकार ने नियम के अनुसार, अब कंपनी 18 साल से कम के कस्टमर्स को नया सिम नहीं बेच सकती है। दूसरी तरफ 18 साल के ऊपर के कस्टमर अपने नए सिम के लिए आधार या डिजीलॉकर में स्टोर्ड किसी भी डॉक्यूमेंट से खुद को वेरिफाई कर सकते हैं। दूरसंचार विभाग (Department of Telecom) ने इसके लिए एक आदेश जारी किया है। DoT का यह कदम 15 सितंबर 2021 को कैबिनेट द्वारा स्वकृत टेलीकॉम सुधार का हिस्सा है।
1 रुपये में होगी केवाईसी
नए आदेश के नियमों के अनुसार, यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन के लिए UIDAI की Aadhaar बेस्ड e-KYC सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन के लिए बस एक रुपये का भुगतान करना होगा। टेलीकॉम विभाग (Telecom Department) ने बताया कि कोरोना काल में ग्राहकों की सुविधा के लिए और व्यापार में आसानी के लिए कॉन्टैक्टलेस सर्विस को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
इसे भी पढ़ें :अब रेलवे स्टेशन पर मिलेगा हवाई टिकट, जानें कब शुरू होगी यह सुविधा
इसे भी पढ़ें :गेंदबाजी का हुनर सीख रहीं Anushka Sharma, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हैलो 5 लाख रंगदारी चाहिए, नहीं दिया तो सुबह घर में मच गया कोहराम
इसे भी पढ़ें : योगी की ताजपोशी की तैयारी शुरू, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बच्ची से रेप के बाद उबला बोकारो, सड़क पर बवाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पंजाब में आप की प्रचंड जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- अब पूरे देश में आएगा…








