Kohramlive : देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब माया नगरी मुंबई में धमकी भरा कॉल आने लगा। खबर है कि दिन के 11 बजे के करीब मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि मुंबई के ताज होटल और मुंबई एयरपोर्ट पर बम रखे गये हैं। इस खबर को पुलिस ने गंभीरता से लिया और बताये गये जगहों पर बम खोजा, पर कुछ नहीं मिला। अब पुलिस कॉल करने वाले शख्स को खोज रही है। शुरूआती जांच से पुलिस को पता चला है कि धमकी भरा कॉल यूपी से आया था। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले देश के कई बड़े शहरों में बम ब्लास्ट की धमकी मिल चुकी है। दिल्ली NCR के 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा गया था। ईमेल आने के बाद हाय-तौबा मच गई थी। स्कूलों को खाली तक करा दिया गया था, हालांकि जांच में कुछ नहीं मिल पाया था।
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें
इसे भी पढ़ें :IT की रेड, 26 करोड़ कैश जब्त… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, रेड अलर्ट जारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा तूफान “रेमल” का असर… जानें कब
इसे भी पढ़ें :निपटा लें जरूरी काम, जून में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद… जानें कब-कब
इसे भी पढ़ें :एक साथ चार दुकानों में यह क्या हो गया… देखें








