Ranchi : अप्रैल, मई और जून में गर्मी सितम ढायेगी। धरती तपती रहेगी। भले, कभी-कभी हल्की-फुल्की बारिश भिंगो सकती है। सुकून देने वाली बात केवल इतनी है कि इस साल भारत में बड़े पैमाने पर हो रही जलवायु संबंधी घटनाएं मानसून के लिये अनुकूल है। जुलाई से सितंबर के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मत्युजंय महापात्र ने कहा कि इस साल जून के बाद अल नीनो की स्थिति कम होती दिख रही है, जो कि मानसून के लिए अच्छा संकेत है।
बीते साल भारत में मानसून के मौसम में औसत से कम बारिश हुई, जिसके लिये अल नीनो को जिम्मेदार ठहराया गया था। आखिर अल नीनो क्या है? इसके बारे में विभाग का कहना है कि अल नीनो सदर्न ऑसिलेशन (ENSO) का एक हिस्सा है, जो मौसम और समुद्र से संबंधित एक प्राकृतिक जलवायु घटना को बताता है। ENSO के दो चरण होते हैं, अल नीनो और ला नीना। अल नीनो का अर्थ स्पेनिश भाषा में ‘छोटा लड़का’ है और यह एक गर्म चरण है। वहीं, ला नीना का मतलब ‘छोटी लड़की’ होता है, जो ठंड का चरण है।
प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना अल-नीनो कहलाती है। आसान भाषा में समझे तो समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं, उस समुद्री घटना को अल नीनो का नाम दिया गया है। इस बदलाव के कारण समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल जून के बाद अल नीनो की स्थिति कम होती दिख रही है, जो कि मानसून के लिए अच्छा संकेत है।
इसे भी पढ़ें :नामांकन रद्द होते ही आहत प्रत्याशी क्या बोल गई… जानें
इसे भी पढ़ें :मुख्तार अंसारी के बेटे ने मांगी अनुमति… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में दो बड़े त्योहारों को लेकर तैयारी शुरू, उड़ेगा ड्रोन…
इसे भी पढ़ें :रांची में क’ट गया इनका चालान…
इसे भी पढ़ें :चेक पोस्ट पर मिले 5 लाख…
इसे भी पढ़ें :पत्थर, कोयला और बालू माफिया के बाद इन्हें मिली तीखी चोट
इसे भी पढ़ें :चाय पिलाते-पिलाते सोयी तकदीर जाग गयी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 10 स्तंभों पर दिया जोर
इसे भी पढ़ें :रिकॉर्ड रूम से चोरी एक बड़ी साजिश : प्रतुल
इसे भी पढ़ें :CM गये अंदर, सांसद आये बाहर…
इसे भी पढ़ें :सांसद अजय निषाद ने छोड़ा भाजपा का साथ, अब…
इसे भी पढ़ें :राजधानी में सरेराह पुलिस की पत्नी को मारी गोली…
इसे भी पढ़ें :फरार ने थाने पहुंच दर्ज करायी FIR, देवघर SP हटाये गये…
इसे भी पढ़ें :रांची ट्रैफिक एसपी को हाई कोर्ट ने किया तलब… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने छोड़ा भाजपा, किस पार्टी में गये… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में इन 2 मैचों की बदली डेट… जानें




