Kohramlive Desk : जल्द ही फेसबुक के कई यूनिक और काम के फीचर बंद होने वाले हैं। नियरबाय फ्रेंड्स (Nearby Friends) फीचर जो लोगों को अन्य फेसबुक यूजर्स के साथ अपनी वर्तमान लोकेशन शेयर करने देता है, इस साल 31 मई से उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी ने यूजर्स को सूचित करना शुरू कर दिया है। फेसबुक ने 2014 में आईओएस और एंड्रॉइड दोनों पर नियरबाय फ्रेंड्स फीचर को रोल करना शुरू किया था।
ट्विटर पर कंपनी ने दी यह जानकारी
ट्विटर पर कई यूजर पोस्ट के अनुसार, फेसबुक ने कथित तौर पर फेसबुक ऐप पर एक नोटिफिकेशन के माध्यम से फ्रेंड्स नियरबाय फीचर को बंद करने की घोषणा की। यूजर्स को भेजे गए एक नोटिफिकेशन में कंपनी ने कहा कि यह फीचर जो यूजर्स को यह पता लगाने में मदद करता है कि कौन से फ्रेंड्स आस-पास हैं या यात्रा में हैं, अब 31 मई 2022 से उपलब्ध नहीं होंगे।
अन्य प्लेटाफॉर्म भी हो रहे गायब
मौसम अलर्ट, लोकेशन हिस्ट्री और बैकग्राउंड लोकेशन सहित अन्य लोकेशन बेस्ड फंक्शन भी प्लेटफॉर्म से गायब हो रहे हैं। कंपनी ने यूजर्स को लोकेशन हिस्ट्री समेत अपना डेटा डाउनलोड करने के लिए इस साल 1 अगस्त तक का समय दिया है। इसके बाद इसे हटा दिया जाएगा। फेसबुक ने स्पष्ट किया कि वह ‘अन्य अनुभवों’ के लिए यूजर्स की लोकेशन की जानकारी जुटाना जारी रखेगा।
Read More : Post Office खाताधारकों के लिए खुशखबरी, शुरू हुई ये सुविधा
Read More : खाने के सामान को लेकर BSO को डीसी का निर्देश, जानें क्या
Read More : सुरेंद्र कोली को मिली सजा-ए-मौत, जानिए क्या है मामला
Read More : एक्शन में गढ़वा SDO राज महेश्वरम, अवैध भट्टों का क्या किया… देखें
Read More : अवैध खनन, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन को लेकर रांची डीसी सख्त, बोले- मिशन मोड में करें कार्रवाई
Read More : बूथ पर खूब चले लात-घूसे, पुलिस ने भी भांजी लाठी, देखें वीडियो…
Read More : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल, जानिए किस मामले में मिली सजा
Read More : भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…












