spot_img

अब फाइबर केबल के बेतरतीब तारों पर चलेगा डंडा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शहर की सड़कों पर बेतरतीब तरीके से लटकते फाइबर केबल अब बीते दिनों की बात हो सकती है। रांची नगर निगम ने साफ संकेत दे दिये हैं कि बिना अनुमति और अनियंत्रित केबल बिछाने वालों की अब खैर नहीं। शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाये रखने के मिशन में जुटे नगर निगम ने अब बिजली के खंभों और पेड़ों पर लटकते केबल्स पर सीधी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, इन्फ्राटेल, एटीसी टेलीकॉम और टावर विजन जैसे कंपनियों के प्रबंधकों को नोटिस भेजते हुये 14 जून को निगम कार्यालय में दस्तावेजों के साथ हाजिर होने का निर्देश दिया है।

शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना अनुमति के बिजली के खंभों और वृक्षों पर टेलीकॉम कंपनियों द्वारा फाइबर केबल लटकाये जा रहे हैं। इनसे न सिर्फ शहर की खूबसूरती बिगड़ रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। जिन स्थानों पर अनुमति नहीं ली गई है, वहां से केबल हटाना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर कंपनियों ने खुद कार्रवाई नहीं की, तो निगम खुद हटायेगा और खर्च की वसूली भी संबंधित कंपनी से करेगा। नगर निगम का सख्त संदेश है कि “शहर को खूबसूरत और सुरक्षित बनाना है, तो हर सिस्टम को दुरुस्त करना पड़ेगा।”

इसे भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद का भयानक मंजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े : बड़ा हा’दसा, 242 यात्रियों से भरा एअर इंडिया का प्लेन क्रैश

इसे भी पढ़े : अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई, 10 मिनट तक फ्री पार्किंग की सुविधा

इसे भी पढ़े : छात्रों को लूटने वाला CCTV से धराया…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...