Koderma : कोडरमा के स्टेशन रोड स्थित पूजा भंडार के पास बीते 9 जून की रात रांची जा रहे दो छात्रों से हुई लूट की घटना का कोडरमा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है। पीड़ित छात्र प्रियांशु कुमार के बयान पर तिलैया थाना (कांड संख्या 181/25) में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामला धारा 309(4) बीएनएस के तहत दर्ज हुआ था। कोडरमा पुलिस कप्तान के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण, CCTV फुटेज की जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों संदेही लुटेरों को उनके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने छात्रों के साथ-साथ एक आइसक्रीम विक्रेता से भी मारपीट कर मोबाइल और ₹4100 की लूट की बात स्वीकार की है। पकड़े गये बदमाशों के नाम प्रिंस सिंह उर्फ गोलू (रामजानकी मंदिर, ब्लॉक रोड, तिलैया), मिथुन कुमार (आजाद नगर, वार्ड नं. 4, तिलैया) एवं पुष्पेश कुमार (गुरुद्वारा रोड, तिलैया) बताये गये। इनके पास से ₹5030 नगद मिले।
छात्रों को लूटने वाला CCTV से धराया…
Date:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट
Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...
शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...









