spot_img
spot_img
spot_img

दूध में मिक्स करें ये, बढ़ जाएगी पुरुषों की…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : रोजाना की डाइट में उल्टा-सीधा खान-पान होने से शरीर में कमजोरी आने लगती है। जब लोग शारीरिक कमजोरी के शिकार होने लगते हैं तो उनके यौन स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। छुहारा और दूध इन कमजोरियों को दूर करता है।

दूध और छुहारा के फायदे 

दूध (Milk) और छुहारा (Dry Dates) कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। छुहारे में कैलिशियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें इसमें विटामिन A, C, E, K, B2, B6, नियासिन और थियामिन सहित कई विटामिन पाये जाते हैं, जो पुरुषों में स्टेमिना बढ़ाने का काम करते हैं। वहीं दूध में पाए जाने वाला कैल्शियम, सोडियम, पौटेशियम शरीर को एनर्जी देता है।

वजन बढ़ाने में कारगर 

वजन कम है और वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह ड्रिंक कारगर हो सकता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। जो वजन बढ़ाने के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। शायद यही वजह है कि जिम ट्रेनर भी वजन बढ़ाने के लिए छुहारा खाने की सलाह देते हैं।

एनीमिया से बचाने में कारगर 

छुहारा और दूध का एक साथ सेवन एनीमिया की बीमारी को दूर कर सकता है। एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जो ज्यादातर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को होती है। इस स्थिति में शरीर में खून की कमी हो जाती है और पीड़ित इंसान को थकावट भी महसूस होती है। छुहारे में मौजूद आयरन खून को बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि डॉक्टर गर्भवती महिलाओं को छुहारे का सेवन करने की सलाह देते हैं।

अस्थमा में भी फायदेमंद 

रेस्पिरेटरी सिस्टम से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं तो छुहारा और दूध का सेवन करना चाहिए। दूध और छुहारे का एक साथ सेवन करने से रेस्पिरेटरी हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है। अस्थमा रोगियों के लिए दूध और छुहारे काफी फायदेमंद माने जाते हैं

मेल फर्टिलिटी में कारगर 

दूध और छुहारे का सेवन उन पुरुषों के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है, जो शारीरिक कमजोरी और यौन स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। इन दोनों चीजों का नियमित सेवन करने से पौरुष शक्ति में इजाफा होता है। छुहारा में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने का गुण मौजूद रहता है। जो पुरुषों की सेहत पर प्रभाव डालता है, जबकि दूध को ताकत  बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता। रात को सोने से पहले छुहारे को दूध में उबालकर उसका सेवन करना बेहतर माना गया है।

Read More : पहले पता पूछा, फिर क्‍या किया लड़कियों के साथ, देखें सीसीटीवी फुटेज

Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो

Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे

Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ

Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्‍यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...