spot_img
spot_img
spot_img

अब अस्पताल जाने से बच सकेंगे इन 17 गावों के लोग… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa (Karamveer Sharma) : सेल, राउरकेला स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने कहा कि हेल्थ सभी के लिये जरूरी है। सेल अपने तमाम क्षेत्रों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते आ रही है। कोई भी बीमारी का डायग्नोसिस गांव स्तर पर इस योजना से हो पायेगा। ऐसा कार्य झारखंड और ओडिशा के रेडियस इलाकों में किया जा रहा है। इससे हमारे ग्रामीणों को भारी चिकित्सीय लाभ मिलेगा। मौका था सारंडा संजीवनी नामक मोबाइल चिकित्सा वाहन सुविधा के शुभारंभ का। यह सुविधा किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल प्रबंधन द्वारा शुरू की गई है।

ईडी राजन प्रसाद ने कहा कि इस योजना के प्रारम्भ होने से प्रायः लोगों का इलाज उनके गांवों में हो सकेगा। कम लोगों को ही अस्पताल आना पड़ेगा। सारंडा के लोगों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा। सेल अस्पताल में चिकित्सकों व सुविधाओं की कमी जरूर है। इससे अस्पतालों पर लोड घटेगा।

ईडी जयदीप दास गुप्ता ने कहा सारंडा के गांवों में सेल अस्पताल को छोड़कर चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। यह मोबाइल चिकित्सा सुविधा चलता फिरता अस्पताल होगा, जो सारंडा के गांवों में जाकर मरीजों का इलाज करेगा। डेढ़ सालों के प्रयास से यह संभव हो पाया है। गुआ में भी ऐसी ही एम्बुलेंस सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। तीन सालों का एमओयू हुआ है। यह आगे भी जारी रहेगा।

ईडी तरुण मिश्रा ने कहा कि सोसायटी ने बचपन से बहुत कुछ दिया है। यह मोबाइल चिकित्सा सुविधा सोसायटी को बहुत लाभ देगा।

ईडी आलोक वर्मा ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण के लिये स्टील का उत्पादन जिस तरह से जरुरी है, उसी तरह खदान व आसपास के ग्रामीणों को स्वस्थ रखना भी बहुत जरूरी है।

इन्होंने रवाना की गाड़ी

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेल, राउरकेला स्टील प्लांट के प्रभारी निदेशक (अतिरिक्त प्रभार, बोकारो स्टील प्लांट) अतनु भौमिक, विशिष्ट अतिथि कार्यपालक निदेशक (खनन, जेजीओएम, बीएसएल) जयदीप दास गुप्ता, कार्यपालक निदेशक (पीएंडए, बीएसएल) राजन प्रसाद, कार्यपालक निदेशक (खनन, आरएसपी) आलोक वर्मा, कार्यपालक निदेशक (पीएंडए, आरएसपी) तरुण मिश्रा, पिरामल स्वास्थ्य के उपलक्ष्य एस रॉय चौधरी, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल के सीएमओ डॉ एम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर तथा मोबाइल चिकित्सा वाहन को झंडा दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...