Kohramlive Desk : भारत में 7 हजार करोड़ रुपये के घपले के आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत लाने के रास्ता साफ हो गया है। ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी है। नीरव मोदी ने अपील की थी कि उसका प्रत्यर्पण नहीं किया जाना चाहिए। कोर्ट ने इस मामले पर कहा है कि नीरव मोदी का प्रत्यर्पण किसी भी नजरिये से अन्यायपूर्ण या दमनकारी नहीं होगा।
पंजाब नेशनल बैंक को चपत लगाकर भाग गया विदेश
बता दें कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक को करीब 7,000 करोड़ रुपये की चपत लगाई थी। इसके बाद वह विदेश भाग गया था। फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद नीरव मोदी को भारत सरकार जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश में है।
बचाव के लिए नीरव ने जो कहा
नीरव मोदी ने अपनी याचिका में कहा था कि भारत में जेलों की हालत बेहद खराब है और वहां उसे जान का खतरा हो सकता है। इसके जवाब में भारतीय एजेंसियों ने लंदन की अदालत को इस बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि नीरव मोदी बचने के लिए ऐसा कह रहा है। अब हाई कोर्ट ने नीरव मोदी की अपील खारिज करते हुए कहा है कि उसे भारत को सौंपने का फैसला न तो नाइंसाफी है और इसे किसी दबाव में लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : जहरीले सांपों की तस्कर फीमेल चंद्रा ने खोली जुबां, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें :71 ठिकानों पर रेड, करीब पौने दो करोड़ मिले…
इसे भी पढ़ें :यूपी के बाइक चोर का पाकुड़ में हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :जिंदा पति के मर्डर केस में बीवी को हुई जेल, सदमे में गई बाप की जान… देखें
इसे भी पढ़ें :Edible Oil Price : सस्ते हो गए खाने वाले तेल, देखें…
इसे भी पढ़ें :20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार










