spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिंदा पति के मर्डर केस में बीवी को हुई जेल, सदमे में गई बाप की जान… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Palamu : जिसके मर्डर केस में आठ लोगों को जेल भेजा गया, वह शख्स जिंदा निकला। यह शख्स ऐसा खेल खेला कि उसके दांव में पुलिस भी फंस गई। उसकी रची झूठी कहानी में उसकी पत्नी को भी मर्डर केस में जेल भेज दिया गया। पत्नी जेल गई तो उसका बाप राधा चौधरी सदमे में मर गया। यह राज 6 साल बाद खुला तो पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस को अपनी भूल-चूक का भी एहसास हुआ। पुलिस को जब सच का पता चला तो उसने राम मिलन चौधरी को पकड़ने को जाल बिछाया। छतरपुर की पुलिस की मदद से सतबरवा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चौंका देने वाली यह खबर पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र से सामने आई है।

घटना को लेकर मीडिया में आई खबरों के अनुसार राम मिलन चौधरी उर्फ चुनिया की शादी वर्ष 2009 में सरिता के साथ हुई थी। सरिता का मायके सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची गांव में है। वहीं चुनिया का घर नावा बाजार में है। शादी के कुछ दिन के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई। सरिता को मायके से दहेज मांग कर लाने को कहा गया। मन की मुराद पूरी नहीं होने पर राम मिलन चौधरी उर्फ चुनिया ने सरिता को सताना, रूलाना और टार्चर करना शुरू कर दिया। बात-बात पर पत्नी को मारा-पीटा जाता था। तब पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस थाना में दर्ज कराया। इसके बाद चुनिया ने ससुराल वाले को फंसाने की नीयत से भयानक योजना बनाई। उसने अपने घरवालों के साथ मिलकर खुद का अपहरण और हत्या की साजिश रची। वर्ष 2016 में वह पहले से तय प्लानिंग के अनुसार अचानक गायब हो गया। चुनिया के भाई दिलीप चौधरी ने ससुराल पक्ष पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए सतबरवा थाना में FIR दर्ज कराया। पुलिस ने चुनिया की पत्नी सरिता देवी, सास कलावती देवी, ससुर राधा चौधरी, साली,चाचा ससुर और गांव के कुदरत अंसारी,दानिश अंसारी व ललन मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दानिश अंसारी इस फर्जी हत्या के केस में अभी भी जेल में बंद है। जेल जाने का सदमा लडकी के पिता राधा चौधरी सहन नहीं कर सका। वो चल बसे। इस बीच लड़की के घरवाले को पता चला कि राममिलन उर्फ चुनिया जिंदा है। वह अपने घर आता-जाना करते रहता है। तब यह जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछा उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें : 20 यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें

इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :जम्‍मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद

इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन

इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...