मुंबई : कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में हादसे भी हो रहे हैं। पहले नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन लीकेज के कारण 22 कोरोना मरीजों की मौत हुई और अब पालघर के विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। वसई विरार नगर निगम ने इसकी जानकारी दी है। अन्य प्रभावित मरीजों को पास के अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
Read More : #Corona Blast@Jharkhand : जानिये कहां मिले कितने मरीज, कितने की हुई मौत
जानकारी के अनुसार अस्पताल के आईसीयू में 17 मरीजों का इलाज चल रहा था। सुबह सवा तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी में 13 मरीजों की जलकर मौत हो गई। वहीं 4 मरीजों को बचा लिया गया। फायर बिग्रेड की टीम ने साढ़े पांच बजे तक आग पर काबू पाया।
Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर
मृतकों की लिस्ट

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अगलगी की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया गया है।






